नूडल्स का नाम सुनते ही बच्चे खुश हो जाते हैं।घर पर नूडल्स बनाना बहुत ही मुश्किल काम माना जाता है। लेकिन आज आप इस रेसिपी के साथ बहुत ही आसानी से वेजिटेबल्स नूडल्स घर पर बना सकती है। वेजिटेबल्स नूडल्स बनाने के लिए हमे चाहिए Ingredients। सामग्री नूडल्स - 300 ग्राम तेल - 2 बड़े चम्मच गाजर - 2 लंबी कटी हुई शिमला मिर्च - 2 लंबी कटी हुई प्याज - 1 लंबा कटा हुआ लहसुन - 1 छोटा चम्मच सिरका -1 छोटा चम्मच सोया सॉस - 1 छोटा चम्मच टोमेटो सॉस - 1 बड़ा चम्मच नमक - स्वाद अनुसार लाल मिर्च -1/2 छोटा चम्मच चिल्ली फ्लेक्स - 1/2 छोटा चम्मच Preparations | तैयारी गैस पर पानी गर्म करें और उसमें नमक डालें इसमें एक चम्मच तेल डालें और न्यूडल्स को 4 से 5 मिनट के लिए उबाल ले। जब न्यूडल्स पक जाए तो इसे ठंडे पानी से अच्छे से धो और फिर दो चम्मच तेल के साथ न्यूडल्स को अच्छे से मिलाएं ऐसा करने से आपके न्यूडल्स आपस में नही चिपकेगे। सारी सब्जियों को (शिमला मिर्च गाजर प्याज लहसुन)लंबा-लंबा काट ले। Method।विधि सबसे पहले कढ़ाई में 2 चम्मच तेल गरम कीजिए...
Karuna's Menu - Delicious Indian recipes in Hindi language.