Skip to main content

Mawa Gujiya Recipe In Hindi | How to make Gujiya at Home

gujiya recipe in hindi

Ingredients। सामग्री

  • मैदा - 2 कप
  • सूजी - 1 कप
  • मावा - 200 ग्राम
  • देसी घी - 1/4 कप
  • घी/ तेल - गुजिया तलने के लिए
  • काजू - 50 ग्राम
  • बादाम -50 ग्राम
  • किशमिश -50 ग्राम
  • सुखा नारियल कसा हुआ - 1/2 कप
  • पिसी चीनी - 1 कप
  • चीनी(चाशनी के लिए) - 2 कप
  • नमक - 1 चुटकी
  • छोटी ईलाएची पाऊड़र - 1 चम्मच
  • मगज,कटे बादाम( सजाने के लिए) - 2 चम्मच

Preparations

गुजिया तलने के लिए तेल/ घी को धीमी आंच पर गरम होने के लिए रख दें।
बादाम और काजू को बारीक - बारीक काट ले।

विधि। How to make mawa gujiya at home

For Making Gujiya dough/ गुजिया का आटा लगाये 

  • गुजिया का आटा लगाने के लिए एक बर्तन में मैदा ले और एक चुटकी नमक ड़ाल कर अच्छे से मिलाएँ। 
  • अब मैदे मे देसी घी ड़ाले और अच्छे से मिलाएँ। 
  • जब मैदा और देसी घी अच्छे से मिल जाएँ तो थोड़ा से मिश्रण को हाथ में लेकर दबाकर देखें यदि मिश्रण दबाते समय  टूटता हैं तो इसमें 1-2 चम्मच घी ड़ाले। 
  • अब इस मैदे  मे थोड़ा - थोड़ा पानी डाल कर एक सख्त आटा तैयार कर ले। 
  • अब इस आटे 25-30 मिनट ढककर रखे।

For Gujiya's Stuffing/ गुजिया में भरने के लिए मिश्रण तैयार करे

  • गुजिया की सटफिंग बनाने के लिए एक पैन मे एक चम्मच घी ड़ाले और फिर इसमें सूजी ड़ाल कर इसे सूजी गोल्डन ब्राउन होने तक मध्यम आंच तक पकाएँ।
  • अब इस सूजी को एक बर्तन में निकाल ले।
  • अब एक पैन मे घी ड़ालें और फिर इसमें मावा ड़ालकर अच्छे से मध्यम आंच पर लगातार चलाते हुए पकाएँ जब तक मावा कड़ाई से अलग ना हो जाएँ। अब मावा को थोड़ा ठंडा होने के लिए रख दें।
  • अब एक बर्तन मे सूजी,नारियल का चूरा, बादाम, काजू ,किशमिश, चीनी, छोटो ईलाएची पाऊड़र और मावा ड़ाल कर अच्छे से मिला ले।

For Making Sugar Syrup/ चाशनी बनाये

एक गहरे बर्तन में 2 कप चीनी और 1 कप पानी डाल कर अच्छे से पकाएँ। हमें गुजिया बनाने के लिए एक तार की चाशनी नहीं बनानी हैं।

How to make gujiya/ गुजिया बनाने की विधि

  • गुजिया बनाने के लिए गुथे हुए आटे की छोटी - छोटी लोई बना ले। अब एक लोई को लेकर उसे गोल आकार में बेल लें।
  • अब लोई के बीच में सूजी और मावा का मिश्रण ड़ाल दे। फिर लोई के किनारों पर थोड़ा सा पानी लगादे और लोई को अच्छे से दबाकर बंद कर दें। अब एक folk से आप गुजिया के किनारों को अच्छे से बंद कर दें ।
  • इसी तरह आप सभी गुजिया तैयार कर लें।
  • अब आप इन गुजिया को गरम तेल मे धीमी आंच पर गोल्डन ब्राउन होने तक तल लें।
  • फिर इस गुजिया में folk से सुराक कर दें और फिर इसे चाशनी में 1 मिनट के लिए ड़ाल कर रखे।
  • अब इस गुजिया को चाशनी से निकाल ले और इसके ऊपर मगज और कटे हुए बादाम ड़ाल कर सजाए।
  • आपकी गुजिया बनकर तैयार है।

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

Vegetable Noodles

नूडल्स का नाम सुनते ही बच्चे खुश हो जाते हैं।घर पर  नूडल्स बनाना बहुत ही मुश्किल काम माना जाता है। लेकिन आज आप इस रेसिपी के साथ बहुत ही आसानी से वेजिटेबल्स नूडल्स घर पर बना सकती है। वेजिटेबल्स नूडल्स बनाने के लिए हमे चाहिए Ingredients। सामग्री नूडल्स - 300 ग्राम तेल - 2 बड़े चम्मच गाजर - 2 लंबी कटी हुई शिमला मिर्च - 2 लंबी कटी हुई प्याज - 1 लंबा कटा हुआ लहसुन - 1 छोटा चम्मच  सिरका -1 छोटा चम्मच सोया सॉस - 1 छोटा चम्मच टोमेटो सॉस - 1 बड़ा चम्मच नमक - स्वाद अनुसार लाल मिर्च -1/2 छोटा चम्मच चिल्ली फ्लेक्स - 1/2 छोटा चम्मच Preparations | तैयारी गैस पर पानी गर्म करें और उसमें नमक डालें इसमें एक चम्मच तेल डालें और न्यूडल्स को 4 से 5 मिनट के लिए उबाल ले। जब न्यूडल्स पक जाए तो इसे ठंडे पानी से अच्छे से धो  और फिर दो चम्मच तेल के साथ न्यूडल्स को अच्छे से मिलाएं ऐसा करने से आपके न्यूडल्स आपस में नही चिपकेगे। सारी सब्जियों को (शिमला मिर्च गाजर प्याज लहसुन)लंबा-लंबा काट ले। Method।विधि सबसे पहले कढ़ाई में 2 चम्मच तेल गरम कीजिए...

White Sauce Pasta Recipe In Hindi | घर पर वाइट सॉस पास्ता कैसे बनाये

पास्ता (Pasta) का नाम सुनते ही हमारे मुँह में पानी आ जाता हैं और अगर हमें वाईट साॅस पास्ता (White Sauce Pasta ) खाने को मिल जाएँ फिर तो मजा ही आ जाएँ। हम सबको यह पासता बहुत अच्छा लगता हैं। लेकिन आपको शायद इसे बनाना बहुत मुश्किल लगता होगा या बनाना नहीं आता होगा। इस लिए आज हम एक आसान तरीके से घर में ही वाईट साॅस पासता ( White Sauce Pasta Recipe in Hindi ) बनाना सीखेंगे। बाजार में बहुत से आकार में पास्ता मिलता है। आपको जो भी पसंद हो, आप वो खरीद लाये। वैसे वाइट सॉस पास्ता में पेने (Penne) पास्ता का प्रयोग किया जाता है। यह आकार में पाइप की तरह होते है। जब वाइट सॉस इस पास्ता में भर जाती है तो खाने का आनंद दोगुना हो जाता है। अगर आपको Penne पास्ता मिल जाये तो वही ले आये। तो आयिये देखते है इस मजेदार पास्ता की रेसिपी क्या है। Ingredients for White Sauce Pasta Recipe।सामग्री Pasta - 1 कप ब्रोक्कोली / Broccoli - 100 ग्राम प्याज - 1 चौकोर आकार में कटा हुआ  गाजर - 2  गोल आकार में कटी हुई  मटर - 1/2 कप मक्की के दाने/sweet corn  - 1/2 कप ( sweet corn) शिमला मिर...

Banana Chips Recipe

चिप्स का नाम सुनते ही हमारे मुंह में पानी आ जाता है। केले के चिप्स बच्चो और बड़ों सब को पसंद होते है। यह एक बहुत ही बढ़िया स्नैक है। हम इन चिप्स को सफर में भी साथ लेकर जा सकते है। केले के चिप्स बहुत ही जल्दी त्यार हो जाते है। आप इसे बहुत ही आसानी से घर पर बना सकते है। Ingredients।सामग्री कच्चे केले - 4 हल्दी पाउडर -1छोटा चम्मच नमक - 2 छोटे चम्मच तेल - तलने के लिए Preparations।त्यारी केले के चिप्स बनाने के लिए  सबसे पहले एक कढ़ाई में तेल गरम होने के लिए रख दे। जब तेल गरम हो जाए तो आंच धीमी कर दे। Method।विधि केले के चिप्स बनाने के लिए सबसे पहले केले के स्लाइस कर ले। अब एक बर्तन में पानी,नमक और हल्दी पाउडर डाल कर अच्छे से मिलाएं। केले के स्लाइस को इस पानी में 10 मिनट के लिए रख दे। अब केले के स्लाइस को छलनी में डाल कर पानी अलग कर ले।अब केले के स्लाइस को गरम तेल में सुनहरा होने तक तल ले और निकाल ले। केले के चिप्स को धीमी आंच पर ही त्यार करे , इससे आपके चिप्स कुरकुरे बनेंगे। आपके केले के चिप्स बन कर त्यार है। आप इन चिप्स को एक हफ्ते तक ...