Skip to main content

Channa Masala Recipe in Hindi

chana masala recipe in hindi

Ingredients | सामग्री

  • सफ़ेद चने - 250  ग्राम 
  • उबले हुए आलू - 2 मध्य आकार के
  • टमाटर - 2 बड़े आकार के
  • अदरक - लम्बा कटा हुआ
  • नमक - स्वाद अनुसार 
  • लाल मिर्च पाऊड़र - 1 बड़ा चम्मच 
  • चना मसाला पाऊड़र - 2 बड़े चम्मच 
  • किचन किंग मसाला - 2 बड़े चम्मच 
  • गरम मसाला पाऊड़र - 1 छोटा चम्मच 
  • बेकिग सोडा - 1/4 छोटा चम्मच 
  • जीरा - 1/2 छोटा चम्मच 
  • चाय पत्ती - 2 छोटे चम्मच 
  • तेल - 2 बड़े चम्मच

Preparations | तैयारी

  • चना मसाला बनाने के लिए सबसे पहले चनो को 10-12 घंटों तक बेकिग सोडा ड़ाल कर भीगो कर रखे।
  • अब एक पैन में एक कप पानी ड़ाले और इसमें चाय पत्ती ड़ाल कर अच्छे से पकाएँ।
  • फिर इस चाय पत्ती के पानी को छलनी से छान कर रख लें।
  • अब टमाटरो को अच्छे से पीस ले।

How to make Chana Masala Recipe | विधि

  • सबसे पहले भीगो कर रखे चनो को और आलू को उबाल ले।
  • अब एक कड़ाई में तेल गर्म कीजिए और इसमें जीरा ड़ाले।
  • फिर इसमें पीसे हुए टमाटर ड़ाल कर अच्छे से पकाएँ।
  • जब टमाटर पक जाएँ तो इसमें सारे सूखे मसाले( नमक, लाल मिर्च, गरम मसाला, किचन किंग, चना मसाला) ड़ाल कर अच्छे से पकाएँ।
  • फिर इस तड़के में उबले हुए आलू मिलाएँ और 1 कप पानी ड़ाले।
  • अब इसमें लम्बा कटा हुआ अदरक ड़ाल दे।
  • अब इस तड़के को उबले हुए चनो में मिला ले और एक उबाल आने तक पकाएँ।
  • अब आपका चना मसाला तैयार है।
  • आप इसे हरी मिर्च,  और हरी धनिया से सजा सकते है।
  • Note:- आप चनो में पानी अपने अनुसार ड़ाल सकते है।

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

White Sauce Pasta Recipe In Hindi | घर पर वाइट सॉस पास्ता कैसे बनाये

पास्ता (Pasta) का नाम सुनते ही हमारे मुँह में पानी आ जाता हैं और अगर हमें वाईट साॅस पास्ता (White Sauce Pasta ) खाने को मिल जाएँ फिर तो मजा ही आ जाएँ। हम सबको यह पासता बहुत अच्छा लगता हैं। लेकिन आपको शायद इसे बनाना बहुत मुश्किल लगता होगा या बनाना नहीं आता होगा। इस लिए आज हम एक आसान तरीके से घर में ही वाईट साॅस पासता ( White Sauce Pasta Recipe in Hindi ) बनाना सीखेंगे। बाजार में बहुत से आकार में पास्ता मिलता है। आपको जो भी पसंद हो, आप वो खरीद लाये। वैसे वाइट सॉस पास्ता में पेने (Penne) पास्ता का प्रयोग किया जाता है। यह आकार में पाइप की तरह होते है। जब वाइट सॉस इस पास्ता में भर जाती है तो खाने का आनंद दोगुना हो जाता है। अगर आपको Penne पास्ता मिल जाये तो वही ले आये। तो आयिये देखते है इस मजेदार पास्ता की रेसिपी क्या है। Ingredients for White Sauce Pasta Recipe।सामग्री Pasta - 1 कप ब्रोक्कोली / Broccoli - 100 ग्राम प्याज - 1 चौकोर आकार में कटा हुआ  गाजर - 2  गोल आकार में कटी हुई  मटर - 1/2 कप मक्की के दाने/sweet corn  - 1/2 कप ( sweet corn) शिमला मिर...

Mawa Gujiya Recipe In Hindi | How to make Gujiya at Home

Ingredients। सामग्री मैदा - 2 कप सूजी - 1 कप मावा - 200 ग्राम देसी घी - 1/4 कप घी/ तेल - गुजिया तलने के लिए काजू - 50 ग्राम बादाम -50 ग्राम किशमिश -50 ग्राम सुखा नारियल कसा हुआ - 1/2 कप पिसी चीनी - 1 कप चीनी(चाशनी के लिए) - 2 कप नमक - 1 चुटकी छोटी ईलाएची पाऊड़र - 1 चम्मच मगज,कटे बादाम( सजाने के लिए) - 2 चम्मच Preparations गुजिया तलने के लिए तेल/ घी को धीमी आंच पर गरम होने के लिए रख दें। बादाम और काजू को बारीक - बारीक काट ले। विधि। How to make mawa gujiya at home For Making Gujiya dough/ गुजिया का आटा लगाये  गुजिया का आटा लगाने के लिए एक बर्तन में मैदा ले और एक चुटकी नमक ड़ाल कर अच्छे से मिलाएँ।  अब मैदे मे देसी घी ड़ाले और अच्छे से मिलाएँ।  जब मैदा और देसी घी अच्छे से मिल जाएँ तो थोड़ा से मिश्रण को हाथ में लेकर दबाकर देखें यदि मिश्रण दबाते समय  टूटता हैं तो इसमें 1-2 चम्मच घी ड़ाले।  अब इस मैदे  मे थोड़ा - थोड़ा पानी डाल कर एक सख्त आटा तैयार कर ले।  अब इस आटे 25-30 मिनट ढककर रखे। For Gujiya's St...

Pav Bhaji Recipe In Hindi | How to Make Pav Bhaji at Home

Ingredients / सामग्री आलू -  4 [ उबले हुए ] शिमला मिर्च -3 [बारीक कटी हुई ] प्याज - 2 मध्यम आकार के [ बारीक कटी हुई ] टमाटर - 3 [ बारीक कटे हुए ] कद्दू - 250 ग्राम  मटर - 150 ग्राम  नमक - स्वाद अनुसार  लाल मिर्च पाऊड़र - 1 छोटा चम्मच  पाव भाजी मसाला - 1 बड़ा चम्मच  तेल - 2 बड़े चम्मच  मक्खन - 50 ग्राम  पानी - 1 कप हरा धनिया - सजाने के लिए विधि सबसे पहले कद्दू और मटर को उबाल लें अब एक कड़ाई में तेल गर्म करें और 1 चम्मच मक्खन भी ड़ाल दे फिर इसमें प्याज,शिमला मिर्च ड़ाल कर अच्छे से पकाएँ जब प्याज, शिमला मिर्च पक जाएँ तो फिर इसमें कटे हुए टमाटर डाल दे फिर इसमें उबले हुए कद्दू और मटर को ड़ाल कर अच्छे से पकाएँ अब इसमें नमक, लाल मिर्च पाऊड़र व भाजी मसाला ड़ाल कर अच्छे से मिला ले अब इसमें पानी ड़ाल कर 5 मिनट के लिए पकने दे अब आपका भाजी मसाला तैयार है पाव अब एक तवा ले और उस पर मक्खन ड़ाल कर गर्म करे फिर इस पर पाव रख कर सेक ले अब आपका पाव और भाजी (Pav Bhaji) तैयार है इसे गरमा गर्म परोसे और आनंद लें