Skip to main content

Stuffed Red Chilli Pickle | मोटी लाल मिर्च का आचार

Ingredients For Red Chilli Pickle। सामग्री

  • मोटी लाल मिर्च - 250 ग्राम 
  • राई - 2 बड़े चम्मच 
  • जीरा - 1 बड़ा चम्मच 
  • सौंफ - 2 बड़े चम्मच 
  • नमक - 1 छोटा चम्मच 
  • काला नमक - 2 छोटे चम्मच 
  • लाल मिर्च पाऊड़र -1/2 छोटा चम्मच 
  • आमचूर पाऊड़र - 2 छोटे चम्मच 
  • सरसों का तेल - 1 कटोरी


How to make red chilli pickle। मोटी लाल मिर्च का आचार बनाने की विधि

  • लाल मिर्च का आचार बनाने के लिए सबसे पहले सभी मिर्चों को धो कर अच्छे से सूखा ले।
  • एक कढ़ाई में सरसों के तेल को धुंआ निकलने तक गरम करके ठंडा कर लें।
  • मिर्चों के डंडल डडल तोड़ कर चाकू या चम्मच की मदद से मिर्चों में से बीज निकाल लें।
  • जीरा, राई और सौंफ को धीमी आंच पर भूनिए।
  • फिर इस भूने हुए मसाले को ठंडा करके पीस लें।
  • अब इस मसाले में नमक, काला नमक, लाल मिर्च पाऊड़र, आमचूर पाऊड़र 2 छोटे चम्मच तेल डाल कर अच्छे से मिलाएँ।
  • एक चम्मच की मदद से इस मसाले को लाल मिर्च में भरे।
  • अब सभी भरी हुई मिर्चों को एक डिब्बे में ड़ालें और बाकी का तेल ऊपर से ड़ाल कर 4-5 दिन धूप में रखे।
  • 4-5 दिन में आपका लाल मिर्च का आचार तैयार हो जायेगा।
  • आप इसे पूरी और परोठे के साथ खाएँ और आनंद लें।

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

White Sauce Pasta Recipe In Hindi | घर पर वाइट सॉस पास्ता कैसे बनाये

पास्ता (Pasta) का नाम सुनते ही हमारे मुँह में पानी आ जाता हैं और अगर हमें वाईट साॅस पास्ता (White Sauce Pasta ) खाने को मिल जाएँ फिर तो मजा ही आ जाएँ। हम सबको यह पासता बहुत अच्छा लगता हैं। लेकिन आपको शायद इसे बनाना बहुत मुश्किल लगता होगा या बनाना नहीं आता होगा। इस लिए आज हम एक आसान तरीके से घर में ही वाईट साॅस पासता ( White Sauce Pasta Recipe in Hindi ) बनाना सीखेंगे। बाजार में बहुत से आकार में पास्ता मिलता है। आपको जो भी पसंद हो, आप वो खरीद लाये। वैसे वाइट सॉस पास्ता में पेने (Penne) पास्ता का प्रयोग किया जाता है। यह आकार में पाइप की तरह होते है। जब वाइट सॉस इस पास्ता में भर जाती है तो खाने का आनंद दोगुना हो जाता है। अगर आपको Penne पास्ता मिल जाये तो वही ले आये। तो आयिये देखते है इस मजेदार पास्ता की रेसिपी क्या है। Ingredients for White Sauce Pasta Recipe।सामग्री Pasta - 1 कप ब्रोक्कोली / Broccoli - 100 ग्राम प्याज - 1 चौकोर आकार में कटा हुआ  गाजर - 2  गोल आकार में कटी हुई  मटर - 1/2 कप मक्की के दाने/sweet corn  - 1/2 कप ( sweet corn) शिमला मिर...

Mawa Gujiya Recipe In Hindi | How to make Gujiya at Home

Ingredients। सामग्री मैदा - 2 कप सूजी - 1 कप मावा - 200 ग्राम देसी घी - 1/4 कप घी/ तेल - गुजिया तलने के लिए काजू - 50 ग्राम बादाम -50 ग्राम किशमिश -50 ग्राम सुखा नारियल कसा हुआ - 1/2 कप पिसी चीनी - 1 कप चीनी(चाशनी के लिए) - 2 कप नमक - 1 चुटकी छोटी ईलाएची पाऊड़र - 1 चम्मच मगज,कटे बादाम( सजाने के लिए) - 2 चम्मच Preparations गुजिया तलने के लिए तेल/ घी को धीमी आंच पर गरम होने के लिए रख दें। बादाम और काजू को बारीक - बारीक काट ले। विधि। How to make mawa gujiya at home For Making Gujiya dough/ गुजिया का आटा लगाये  गुजिया का आटा लगाने के लिए एक बर्तन में मैदा ले और एक चुटकी नमक ड़ाल कर अच्छे से मिलाएँ।  अब मैदे मे देसी घी ड़ाले और अच्छे से मिलाएँ।  जब मैदा और देसी घी अच्छे से मिल जाएँ तो थोड़ा से मिश्रण को हाथ में लेकर दबाकर देखें यदि मिश्रण दबाते समय  टूटता हैं तो इसमें 1-2 चम्मच घी ड़ाले।  अब इस मैदे  मे थोड़ा - थोड़ा पानी डाल कर एक सख्त आटा तैयार कर ले।  अब इस आटे 25-30 मिनट ढककर रखे। For Gujiya's St...

Pav Bhaji Recipe In Hindi | How to Make Pav Bhaji at Home

Ingredients / सामग्री आलू -  4 [ उबले हुए ] शिमला मिर्च -3 [बारीक कटी हुई ] प्याज - 2 मध्यम आकार के [ बारीक कटी हुई ] टमाटर - 3 [ बारीक कटे हुए ] कद्दू - 250 ग्राम  मटर - 150 ग्राम  नमक - स्वाद अनुसार  लाल मिर्च पाऊड़र - 1 छोटा चम्मच  पाव भाजी मसाला - 1 बड़ा चम्मच  तेल - 2 बड़े चम्मच  मक्खन - 50 ग्राम  पानी - 1 कप हरा धनिया - सजाने के लिए विधि सबसे पहले कद्दू और मटर को उबाल लें अब एक कड़ाई में तेल गर्म करें और 1 चम्मच मक्खन भी ड़ाल दे फिर इसमें प्याज,शिमला मिर्च ड़ाल कर अच्छे से पकाएँ जब प्याज, शिमला मिर्च पक जाएँ तो फिर इसमें कटे हुए टमाटर डाल दे फिर इसमें उबले हुए कद्दू और मटर को ड़ाल कर अच्छे से पकाएँ अब इसमें नमक, लाल मिर्च पाऊड़र व भाजी मसाला ड़ाल कर अच्छे से मिला ले अब इसमें पानी ड़ाल कर 5 मिनट के लिए पकने दे अब आपका भाजी मसाला तैयार है पाव अब एक तवा ले और उस पर मक्खन ड़ाल कर गर्म करे फिर इस पर पाव रख कर सेक ले अब आपका पाव और भाजी (Pav Bhaji) तैयार है इसे गरमा गर्म परोसे और आनंद लें