Skip to main content

Posts

Besan Ka Halwa Recipe in Hindi

Ingredients बेसन - 1 कप चीनी -1/2 कप देसी घी -1/2 कप सूखे मेवे -2 बड़े चम्मच पानी -2 कप हरी इलाइची पाउडर -1/2 छोटा  Method | बेसन का हलवा बनाने की विधि  बेसन का हलवा  बनाने के लिए एक कढ़ाई में देसी घी डाल कर अच्छे से गरम करे  जब देसी घी गरम हो जाये तो फिर इसमें बेसन डाले और अच्छे से धीमी आंच पर सुनहरा होने तक भूनिए  जब बेसन अच्छे से भून जाए तो इसमें हरी इलाइची पाउडर डाल कर अच्छे से मिलाये  अब बेसन में चीनी डाल कर मिलाये और जब चीनी घुल जाए तो इसमें पानी डाल कर अच्छे से मिलाये और जब पानी सूख जाए तो इसमें सूखे मावे डाल कर परोसें और इसका आनन्द ले 

White Sauce Pasta Recipe In Hindi | घर पर वाइट सॉस पास्ता कैसे बनाये

पास्ता (Pasta) का नाम सुनते ही हमारे मुँह में पानी आ जाता हैं और अगर हमें वाईट साॅस पास्ता (White Sauce Pasta ) खाने को मिल जाएँ फिर तो मजा ही आ जाएँ। हम सबको यह पासता बहुत अच्छा लगता हैं। लेकिन आपको शायद इसे बनाना बहुत मुश्किल लगता होगा या बनाना नहीं आता होगा। इस लिए आज हम एक आसान तरीके से घर में ही वाईट साॅस पासता ( White Sauce Pasta Recipe in Hindi ) बनाना सीखेंगे। बाजार में बहुत से आकार में पास्ता मिलता है। आपको जो भी पसंद हो, आप वो खरीद लाये। वैसे वाइट सॉस पास्ता में पेने (Penne) पास्ता का प्रयोग किया जाता है। यह आकार में पाइप की तरह होते है। जब वाइट सॉस इस पास्ता में भर जाती है तो खाने का आनंद दोगुना हो जाता है। अगर आपको Penne पास्ता मिल जाये तो वही ले आये। तो आयिये देखते है इस मजेदार पास्ता की रेसिपी क्या है। Ingredients for White Sauce Pasta Recipe।सामग्री Pasta - 1 कप ब्रोक्कोली / Broccoli - 100 ग्राम प्याज - 1 चौकोर आकार में कटा हुआ  गाजर - 2  गोल आकार में कटी हुई  मटर - 1/2 कप मक्की के दाने/sweet corn  - 1/2 कप ( sweet corn) शिमला मिर...

Mawa Gujiya Recipe In Hindi | How to make Gujiya at Home

Ingredients। सामग्री मैदा - 2 कप सूजी - 1 कप मावा - 200 ग्राम देसी घी - 1/4 कप घी/ तेल - गुजिया तलने के लिए काजू - 50 ग्राम बादाम -50 ग्राम किशमिश -50 ग्राम सुखा नारियल कसा हुआ - 1/2 कप पिसी चीनी - 1 कप चीनी(चाशनी के लिए) - 2 कप नमक - 1 चुटकी छोटी ईलाएची पाऊड़र - 1 चम्मच मगज,कटे बादाम( सजाने के लिए) - 2 चम्मच Preparations गुजिया तलने के लिए तेल/ घी को धीमी आंच पर गरम होने के लिए रख दें। बादाम और काजू को बारीक - बारीक काट ले। विधि। How to make mawa gujiya at home For Making Gujiya dough/ गुजिया का आटा लगाये  गुजिया का आटा लगाने के लिए एक बर्तन में मैदा ले और एक चुटकी नमक ड़ाल कर अच्छे से मिलाएँ।  अब मैदे मे देसी घी ड़ाले और अच्छे से मिलाएँ।  जब मैदा और देसी घी अच्छे से मिल जाएँ तो थोड़ा से मिश्रण को हाथ में लेकर दबाकर देखें यदि मिश्रण दबाते समय  टूटता हैं तो इसमें 1-2 चम्मच घी ड़ाले।  अब इस मैदे  मे थोड़ा - थोड़ा पानी डाल कर एक सख्त आटा तैयार कर ले।  अब इस आटे 25-30 मिनट ढककर रखे। For Gujiya's St...

Manchurian Recipe in Hindi | How to make Manchurian Recipe at Home

Ingredients। सामग्री मनचूरियन बाॅलस(Manchurian) बनाने के लिए सामग्री/ Ingredients for Munchurian Balls recipe गोभी (कसी हुई ) - 100 ग्राम गाजर ( कसी हुई) - 100 ग्राम शिमला मिर्च - 100 ग्राम नमक - स्वाद अनुसार काली मिर्च पाउडर - 1/2 छोटा चम्मच अरारोट - 1 छोटा चम्मच मैदा - 3 छोटे चम्मच तेल - तलने के लिए विधि। How to make Manchurian Balls Recipe at home सबसे पहले मनचूरियन बाॅलस को तलने के लिए तेल गर्म कर लें। मनचूरियन बाॅलस बनाने के लिए सबसे पहले शिमला मिर्च को बारीक - बारीक काट लें। अब कसी हुई सब्जियों और शिमला मिर्च को अच्छे से मिलाएँ। फिर इस मिश्रण में नमक, काली मिर्च पाउडर, अरारोट, मैदा ड़ाले और अच्छे से मिलाएँ। अब इस मिश्रण के छोटे - छोटे बाॅलस बना लें। अब इन मनचूरियन बाॅलस को धीमी आंच पर सुनहरा होने तक तल ले। अब आपके मनचूरियन बाॅलस तैयार है। मनचूरियन ग्रेवी बनाने के लिए/ Ingredients for Munchurain Gravy प्याज - 1 शिमला मिर्च - 1 लहसुन की कलियाॅ  -  4 से 5 हरा प्याज - 1 अरारोट - 2 छोटे चम्मच सोया साॅस - 1 छोटा चम्म...

Besan Ki Barfi Recipe in Hindi | बेसन की बर्फी रेसिपी

Ingredients for Besan Ki Barfi Recipe।सामग्री देसी घी - 1 कप बेसन - 2 कप  पीसी हुई चीनी - 1 कप  सूखे मेवे ( बादाम,काजू,किशमिश )- बारीक कटे हुए  How to make besan ki barfi at home। विधि बेसन की बर्फी बनाने के लिए सबसे पहले बेसन को एक छलनी की मदद से छान लीजिये. अब एक कड़ाई में एक कप देसी घी ड़ाले और गर्म करें। अब घी में बेसन ड़ाले और कलछी से हिलाते हुए धीमी आंच पर हल्का सुनहरा होने तक पकाएँ। जब बेसन अच्छे से भून जाएँ तो फिर आंच बंद कर दें और फिर बेसन में पीसी हुई चीनी ड़ाल कर अच्छे से मिलाएँ। अब इसमें सूखे मेवे मिलाएँ। अब एक चोकोर आकार का बर्तन लें और देसी घी की कुछ बूदों से चिकना कर लें। अब इस मिश्रण को चिकने किए हुए बर्तन में निकाल लें और सेट होने के लिए रख दें। जब बेसन अच्छे से जम जाएँ तो फिर इसे चोकोर आकार में काट लें। अब आपकी बेसन की बर्फी बनकर तैयार है। आप यदि चाहे तो इसी मिश्रण से बेसन के लड्डू भी बना सकते है.

Puffed Rice Sweet Balls Recipe | Murmura Laddoo Recipe in Hindi

Ingredients for Murmura Laddo Recipe ।सामग्री गुड़ - 1 कप मुरमुरे[परमल] - 3 कप How to make puffed rice sweet balls at home। विधि मुरमुरे के लड्डू बनाने के लिए सबसे पहले एक कड़ाई में मुरमुरे को एक मिनट के लिए भूनिए इससे मुरमुरे कुरकुरे [crisp] हो जायेंगे। अब कड़ाई में गुड़ ड़ाल कर धीमी आंच पर पिघल जाने तक पकाएँ। जब गुड़ पिघल जाएँ तो फिर इसमें मुरमुरे ड़ाल कर अच्छे से मिलाएँ। अब इस मिश्रण को थोड़ा ठंडा होने दें। फिर आप अपने हाथों में थोड़ा पानी लगाएँ। अब इस मिश्रण को अपने हाथों में लें और लड़ड़ू बनाएँ। आपके मुरमुरे के लड्डू तैयार है।

Stuffed Red Chilli Pickle | मोटी लाल मिर्च का आचार

Ingredients For Red Chilli Pickle। सामग्री मोटी लाल मिर्च - 250 ग्राम  राई - 2 बड़े चम्मच  जीरा - 1 बड़ा चम्मच  सौंफ - 2 बड़े चम्मच  नमक - 1 छोटा चम्मच  काला नमक - 2 छोटे चम्मच  लाल मिर्च पाऊड़र -1/2 छोटा चम्मच  आमचूर पाऊड़र - 2 छोटे चम्मच  सरसों का तेल - 1 कटोरी How to make red chilli pickle। मोटी लाल मिर्च का आचार बनाने की विधि लाल मिर्च का आचार  बनाने के लिए   सबसे पहले सभी मिर्चों को धो कर अच्छे से सूखा ले। एक कढ़ाई में सरसों के तेल को धुंआ निकलने तक गरम करके ठंडा कर लें। मिर्चों के डंडल डडल तोड़ कर चाकू या चम्मच की मदद से मिर्चों में से बीज निकाल लें। जीरा, राई और सौंफ को धीमी आंच पर भूनिए। फिर इस भूने हुए मसाले को ठंडा करके पीस लें। अब इस मसाले में नमक, काला नमक, लाल मिर्च पाऊड़र, आमचूर पाऊड़र 2 छोटे चम्मच तेल डाल कर अच्छे से मिलाएँ। एक चम्मच की मदद से इस मसाले को लाल मिर्च में भरे। अब सभी भरी हुई मिर्चों को एक डिब्बे में ड़ालें और बाकी का तेल ऊपर से ड़ाल कर 4-5 दिन धूप में रखे। 4-5 दिन में आपका ...