Skip to main content

Posts

Besan Ki Barfi Recipe in Hindi | बेसन की बर्फी रेसिपी

Ingredients for Besan Ki Barfi Recipe।सामग्री देसी घी - 1 कप बेसन - 2 कप  पीसी हुई चीनी - 1 कप  सूखे मेवे ( बादाम,काजू,किशमिश )- बारीक कटे हुए  How to make besan ki barfi at home। विधि बेसन की बर्फी बनाने के लिए सबसे पहले बेसन को एक छलनी की मदद से छान लीजिये. अब एक कड़ाई में एक कप देसी घी ड़ाले और गर्म करें। अब घी में बेसन ड़ाले और कलछी से हिलाते हुए धीमी आंच पर हल्का सुनहरा होने तक पकाएँ। जब बेसन अच्छे से भून जाएँ तो फिर आंच बंद कर दें और फिर बेसन में पीसी हुई चीनी ड़ाल कर अच्छे से मिलाएँ। अब इसमें सूखे मेवे मिलाएँ। अब एक चोकोर आकार का बर्तन लें और देसी घी की कुछ बूदों से चिकना कर लें। अब इस मिश्रण को चिकने किए हुए बर्तन में निकाल लें और सेट होने के लिए रख दें। जब बेसन अच्छे से जम जाएँ तो फिर इसे चोकोर आकार में काट लें। अब आपकी बेसन की बर्फी बनकर तैयार है। आप यदि चाहे तो इसी मिश्रण से बेसन के लड्डू भी बना सकते है.

Puffed Rice Sweet Balls Recipe | Murmura Laddoo Recipe in Hindi

Ingredients for Murmura Laddo Recipe ।सामग्री गुड़ - 1 कप मुरमुरे[परमल] - 3 कप How to make puffed rice sweet balls at home। विधि मुरमुरे के लड्डू बनाने के लिए सबसे पहले एक कड़ाई में मुरमुरे को एक मिनट के लिए भूनिए इससे मुरमुरे कुरकुरे [crisp] हो जायेंगे। अब कड़ाई में गुड़ ड़ाल कर धीमी आंच पर पिघल जाने तक पकाएँ। जब गुड़ पिघल जाएँ तो फिर इसमें मुरमुरे ड़ाल कर अच्छे से मिलाएँ। अब इस मिश्रण को थोड़ा ठंडा होने दें। फिर आप अपने हाथों में थोड़ा पानी लगाएँ। अब इस मिश्रण को अपने हाथों में लें और लड़ड़ू बनाएँ। आपके मुरमुरे के लड्डू तैयार है।

Stuffed Red Chilli Pickle | मोटी लाल मिर्च का आचार

Ingredients For Red Chilli Pickle। सामग्री मोटी लाल मिर्च - 250 ग्राम  राई - 2 बड़े चम्मच  जीरा - 1 बड़ा चम्मच  सौंफ - 2 बड़े चम्मच  नमक - 1 छोटा चम्मच  काला नमक - 2 छोटे चम्मच  लाल मिर्च पाऊड़र -1/2 छोटा चम्मच  आमचूर पाऊड़र - 2 छोटे चम्मच  सरसों का तेल - 1 कटोरी How to make red chilli pickle। मोटी लाल मिर्च का आचार बनाने की विधि लाल मिर्च का आचार  बनाने के लिए   सबसे पहले सभी मिर्चों को धो कर अच्छे से सूखा ले। एक कढ़ाई में सरसों के तेल को धुंआ निकलने तक गरम करके ठंडा कर लें। मिर्चों के डंडल डडल तोड़ कर चाकू या चम्मच की मदद से मिर्चों में से बीज निकाल लें। जीरा, राई और सौंफ को धीमी आंच पर भूनिए। फिर इस भूने हुए मसाले को ठंडा करके पीस लें। अब इस मसाले में नमक, काला नमक, लाल मिर्च पाऊड़र, आमचूर पाऊड़र 2 छोटे चम्मच तेल डाल कर अच्छे से मिलाएँ। एक चम्मच की मदद से इस मसाले को लाल मिर्च में भरे। अब सभी भरी हुई मिर्चों को एक डिब्बे में ड़ालें और बाकी का तेल ऊपर से ड़ाल कर 4-5 दिन धूप में रखे। 4-5 दिन में आपका ...

Channa Masala Recipe in Hindi

Ingredients | सामग्री सफ़ेद चने - 250  ग्राम  उबले हुए आलू - 2 मध्य आकार के टमाटर - 2 बड़े आकार के अदरक - लम्बा कटा हुआ नमक - स्वाद अनुसार  लाल मिर्च पाऊड़र - 1 बड़ा चम्मच  चना मसाला पाऊड़र - 2 बड़े चम्मच  किचन किंग मसाला - 2 बड़े चम्मच  गरम मसाला पाऊड़र - 1 छोटा चम्मच  बेकिग सोडा - 1/4 छोटा चम्मच  जीरा - 1/2 छोटा चम्मच  चाय पत्ती - 2 छोटे चम्मच  तेल - 2 बड़े चम्मच Preparations | तैयारी चना मसाला बनाने के लिए सबसे पहले चनो को 10-12 घंटों तक बेकिग सोडा ड़ाल कर भीगो कर रखे। अब एक पैन में एक कप पानी ड़ाले और इसमें चाय पत्ती ड़ाल कर अच्छे से पकाएँ। फिर इस चाय पत्ती के पानी को छलनी से छान कर रख लें। अब टमाटरो को अच्छे से पीस ले। How to make Chana Masala Recipe | विधि सबसे पहले भीगो कर रखे चनो को और आलू को उबाल ले। अब एक कड़ाई में तेल गर्म कीजिए और इसमें जीरा ड़ाले। फिर इसमें पीसे हुए टमाटर ड़ाल कर अच्छे से पकाएँ। जब टमाटर पक जाएँ तो इसमें सारे सूखे मसाले( नमक, लाल मिर्च, गरम मसाला, किचन किंग, चना म...

Rava Laddu Recipe in Hindi | Sooji Laddu Recipe

सूजी के लड्डू(रवा लड्डू) जितने खाने में सवादिष्ट होते है उतना ही इन्हें बनाना आसान होता है| थोड़ी सी सामग्री के साथ आप घर बहुत आसानी से रवा के लड्डू बना सकते है| सूजी के लड्डू की रेसिपी ( Sooji Laddu recipe )में हम रंग बिरंगी टूटी फ्रुट्टी का की प्रयोग करेंगे, ताकि बच्चे भी इन्हें पुरे चाव से खाए. Ingredients for Rava/Sooji Laddu Recipe सूजी - 2 कप  पीसी हुई चीनी - 1 कप देसी घी - 2 छोटे चम्मच  दूध -1/2 कप सूखे मेवे -1/2 कप टूटी-फ्रूटी -1/2 कप विधि/ How to Sooji Laddu Recipe at Home सबसे पहले एक कड़ाई में घी ड़ालिए और इसमें सूजी डालकर धीमी आंच पर अच्छे से भूनिए। जब सूजी अच्छे से भून जाएँ तो इसे एक बर्तन में निकाल ले। अब सूजी में चीनी, मेवे, टूटी-फ्रूटी, दूध ड़ाल कर एक मिश्रण तैयार कर लें। फिर थोडा-2 मिश्रण हाथ में लेकर इसके लड्डू बना लें। लड्डू यदि अच्छे से न जुड़े तो मिश्रण में 1 बड़ा चम्मच घी और डाल दे. आप के सूजी के लड्डू तैयार है।

Chilli Cheese Tomato | Dry Paneer Recipe

Ingredients | सामग्री प्याज - 1  शिमला मिर्च - 2 टमाटर - 1 बड़ा  पनीर - 150 ग्राम  नमक - स्वाद अनुसार  लाल मिर्च पाऊड़र -  1/2 छोटा चम्मच  हल्दी पाऊड़र- 1/4 छोटा चम्मच  गर्म मसाला - 1/2 छोटा चम्मच  Tomato sauce - 2 बड़े चम्मच  कसूरी मेथी -  1/2 छोटा चम्मच  तेल - 1 बड़ा चम्मच विधि सबसे पहले प्याज,शिमला मिर्च को चोकोर आकार में बड़ा- बड़ा काट लें। अब टमाटर को बारीक- बारीक काट लें। पनीर को भी चोकोर आकार में काट लें। अब एक कड़ाई में तेल गर्म कीजिए और इसमें प्याज और शिमला मिर्च को हल्का भूनिए। आपको प्याज और शिमला मिर्च को ज्यादा नहीं पकाना है अब आप प्याज और शिमला मिर्च को एक प्लेट में निकाल ले । अब उसी कड़ाई के तेल में टमाटर डाल कर अच्छे से पकाएँ। जब टमाटर अच्छे से पक जाएँ तो फिर इसमें नमक,लाल मिर्च पाऊड़र, हल्दी पाऊड़र, गर्म मसाला पाऊड़र, टोमैटो सोस ड़ाले और अच्छे से पकाएँ। अब इसमें प्याज, शिमला मिर्च, पनीर ड़ाल कर अच्छे से मिलाएँ। फिर इस पर कसूरी मेथी ड़ाले और गरमा गरम परोसे।

Rava Toast Recipe | Sooji Toast or Suji Toast Recipe in Hindi | Tiffin Recipe

सूजी टोस्ट हम सबको पसंद है| यह बहुत ही स्वादिष्ट और कुरकुरा बनता है| सूजी टोस्ट बहुत ही आसानी से और जल्दी बन जाता है| टोस्ट तो बच्चो को भी बहुत अच्छे लगते है और हम टोस्ट में बच्चो को सब्जिया डाल कर खिला सकते है| इसे आप आपने बच्चो की टिफ़िन में भी दे सकते है| तो चलिए आज हम सूजी टोस्ट (Sooji Toast)बनाना सीखते है| Ingredients For Suji Toast Recipe  ब्रेड  -10 पीस प्याज -2  शिमला मिर्च -2 टमाटर -1 तेल- 2 छोटे चम्मच  हरी मिर्च - 1 बारीक कटी हुई क्रीम/ मलाई  - 1/2 कप  सूजी -1 कप नमक- स्वाद अनुसार  लाल मिर्च पाऊड़र -1/4 छोटा चम्मच  विधि / How to Make Sooji Toast Recipe  सबसे  पहले प्याज, शिमला मिर्च और टमाटर को बारीक -बारीक काट लें  | एक बर्तन में सूजी और क्रीम को मिलाएँ   |    फिर इसमें कटा हुआ प्याज, शिमला मिर्च, हरी मिर्च और टमाटर ड़ाले   |    अब इसमें नमक, लाल मिर्च पाऊड़र ड़ाल दे   |     फिर एक बरैड़ का टुकड़ा ले और उस पर इस मिश्रण का एक चम्मच ड़ाले और अच्छे से...