Skip to main content

Posts

Showing posts from January, 2019

Besan Ki Barfi Recipe in Hindi | बेसन की बर्फी रेसिपी

Ingredients for Besan Ki Barfi Recipe।सामग्री देसी घी - 1 कप बेसन - 2 कप  पीसी हुई चीनी - 1 कप  सूखे मेवे ( बादाम,काजू,किशमिश )- बारीक कटे हुए  How to make besan ki barfi at home। विधि बेसन की बर्फी बनाने के लिए सबसे पहले बेसन को एक छलनी की मदद से छान लीजिये. अब एक कड़ाई में एक कप देसी घी ड़ाले और गर्म करें। अब घी में बेसन ड़ाले और कलछी से हिलाते हुए धीमी आंच पर हल्का सुनहरा होने तक पकाएँ। जब बेसन अच्छे से भून जाएँ तो फिर आंच बंद कर दें और फिर बेसन में पीसी हुई चीनी ड़ाल कर अच्छे से मिलाएँ। अब इसमें सूखे मेवे मिलाएँ। अब एक चोकोर आकार का बर्तन लें और देसी घी की कुछ बूदों से चिकना कर लें। अब इस मिश्रण को चिकने किए हुए बर्तन में निकाल लें और सेट होने के लिए रख दें। जब बेसन अच्छे से जम जाएँ तो फिर इसे चोकोर आकार में काट लें। अब आपकी बेसन की बर्फी बनकर तैयार है। आप यदि चाहे तो इसी मिश्रण से बेसन के लड्डू भी बना सकते है.

Puffed Rice Sweet Balls Recipe | Murmura Laddoo Recipe in Hindi

Ingredients for Murmura Laddo Recipe ।सामग्री गुड़ - 1 कप मुरमुरे[परमल] - 3 कप How to make puffed rice sweet balls at home। विधि मुरमुरे के लड्डू बनाने के लिए सबसे पहले एक कड़ाई में मुरमुरे को एक मिनट के लिए भूनिए इससे मुरमुरे कुरकुरे [crisp] हो जायेंगे। अब कड़ाई में गुड़ ड़ाल कर धीमी आंच पर पिघल जाने तक पकाएँ। जब गुड़ पिघल जाएँ तो फिर इसमें मुरमुरे ड़ाल कर अच्छे से मिलाएँ। अब इस मिश्रण को थोड़ा ठंडा होने दें। फिर आप अपने हाथों में थोड़ा पानी लगाएँ। अब इस मिश्रण को अपने हाथों में लें और लड़ड़ू बनाएँ। आपके मुरमुरे के लड्डू तैयार है।