Skip to main content

Posts

Showing posts from September, 2018

Chilli Cheese Tomato | Dry Paneer Recipe

Ingredients | सामग्री प्याज - 1  शिमला मिर्च - 2 टमाटर - 1 बड़ा  पनीर - 150 ग्राम  नमक - स्वाद अनुसार  लाल मिर्च पाऊड़र -  1/2 छोटा चम्मच  हल्दी पाऊड़र- 1/4 छोटा चम्मच  गर्म मसाला - 1/2 छोटा चम्मच  Tomato sauce - 2 बड़े चम्मच  कसूरी मेथी -  1/2 छोटा चम्मच  तेल - 1 बड़ा चम्मच विधि सबसे पहले प्याज,शिमला मिर्च को चोकोर आकार में बड़ा- बड़ा काट लें। अब टमाटर को बारीक- बारीक काट लें। पनीर को भी चोकोर आकार में काट लें। अब एक कड़ाई में तेल गर्म कीजिए और इसमें प्याज और शिमला मिर्च को हल्का भूनिए। आपको प्याज और शिमला मिर्च को ज्यादा नहीं पकाना है अब आप प्याज और शिमला मिर्च को एक प्लेट में निकाल ले । अब उसी कड़ाई के तेल में टमाटर डाल कर अच्छे से पकाएँ। जब टमाटर अच्छे से पक जाएँ तो फिर इसमें नमक,लाल मिर्च पाऊड़र, हल्दी पाऊड़र, गर्म मसाला पाऊड़र, टोमैटो सोस ड़ाले और अच्छे से पकाएँ। अब इसमें प्याज, शिमला मिर्च, पनीर ड़ाल कर अच्छे से मिलाएँ। फिर इस पर कसूरी मेथी ड़ाले और गरमा गरम परोसे।

Rava Toast Recipe | Sooji Toast or Suji Toast Recipe in Hindi | Tiffin Recipe

सूजी टोस्ट हम सबको पसंद है| यह बहुत ही स्वादिष्ट और कुरकुरा बनता है| सूजी टोस्ट बहुत ही आसानी से और जल्दी बन जाता है| टोस्ट तो बच्चो को भी बहुत अच्छे लगते है और हम टोस्ट में बच्चो को सब्जिया डाल कर खिला सकते है| इसे आप आपने बच्चो की टिफ़िन में भी दे सकते है| तो चलिए आज हम सूजी टोस्ट (Sooji Toast)बनाना सीखते है| Ingredients For Suji Toast Recipe  ब्रेड  -10 पीस प्याज -2  शिमला मिर्च -2 टमाटर -1 तेल- 2 छोटे चम्मच  हरी मिर्च - 1 बारीक कटी हुई क्रीम/ मलाई  - 1/2 कप  सूजी -1 कप नमक- स्वाद अनुसार  लाल मिर्च पाऊड़र -1/4 छोटा चम्मच  विधि / How to Make Sooji Toast Recipe  सबसे  पहले प्याज, शिमला मिर्च और टमाटर को बारीक -बारीक काट लें  | एक बर्तन में सूजी और क्रीम को मिलाएँ   |    फिर इसमें कटा हुआ प्याज, शिमला मिर्च, हरी मिर्च और टमाटर ड़ाले   |    अब इसमें नमक, लाल मिर्च पाऊड़र ड़ाल दे   |     फिर एक बरैड़ का टुकड़ा ले और उस पर इस मिश्रण का एक चम्मच ड़ाले और अच्छे से फैला दें   |    अब एक तवा गर्म करे उस पर थोड़ा सा तेल ड़ाले   |    फिर बरैड़ के जिस साईड़ पर मिश्

Dhaba Style Dal Makhni Recipe in Hindi

दाल मक्खनी हम सबको ही बहुत पसंद आती हैं। दालों में प्रोटीन अधिक मात्रा में होता हैं जो हमारे शरीर के लिए अच्छा होता है। आज हम दाल मक्खनी  बनाना सीखेंगे जैसी कि हमे रैसटरोरैनट में परोसी जाती है। Ingredients | सामग्री माँह की दाल[ काली दाल] -150 ग्राम  चने की दाल - 50 ग्राम  राजमाह - 50 ग्राम  अदरक- लसन का पेस्ट - 1 छोटा चम्मच  टमाटर - 2 मध्य आकार के हरी मिर्च - 2  नमक - स्वाद अनुसार  लाल मिर्च पाऊड़र -1 छोटा चम्मच  गर्म मसाला पाऊड़र - 1 छोटा चम्मच  किचन किंग - 1 छोटा चम्मच  मक्खन - 1 छोटा चम्मच  दूध -1 छोटा कप करीम - 2 बड़े चम्मच  हरा धनिया - सजाने के लिए  अदरक - लम्बा कटा हुआ  तेल - 1 बड़ा चम्मच Method | विधि सबसे पहले राजमाह और दोनों दालों को 2 घंटे तक भिगो कर रखे। अब एक कुकर में भिगो कर रखी हुई दालों और राजमाह को ड़ाले और इसमें 1/4 छोटा चम्मच नमक मिला कर 4-5 सिटी लगने तक पकाएँ। जब दाल और राजमाह अच्छे से पक जाएँ तो  इन दालो को थोड़ा मसल लीजिए और 15-20 मिनट कम गैस पर पकाएँ। Tadka | तड़का सबसे पहले टमाटर और हरी मिर्च को अच्छे से पीस लें। अब

Pav Bhaji Masala in Hindi | How To Make Pav Bhaji Masala At Home

Ingredients / सामग्री जीरा - 2 बड़े चम्मच  साबुत सूखा धनिया - 1 बड़ा चम्मच  सौंफ - 1/2 छोटा चम्मच  लौंग - 3 से 4 बड़ी ईलाएची - 2 छोटी ईलाएची - 2 काली मिर्च - 5 से 6  लाल मिर्च पाऊड़र - 1/2 छोटा चम्मच  आमचूर पाऊड़र -1/2 छोटा चम्मच How to Make Pav Bhaji Masal Recipe/विधि सबसे पहले सारे सूखे मसालो (जीरा, साबुत धनिया, सौंफ, लोंग, बड़ी इलायची, छोटी इलायची, काली मिर्च )को साफ़ कर लीजिये, ताकि इनमे कोई कंकर पत्थर हो तो निकल जाये. अब इन साबूत मसालों को धीमी आंच पर एक बर्तन में डाल कर तब तक भून ले, जब तक कि इनकी सुगंध आनी शुरू न हो जाये. अब इस भूने हुए मसालो में लाल मिर्च पाऊड़र, आमचूर पाऊड़र ड़ाल कर मिक्सर में अच्छे से पीस लें  अब आपका पाव भाजी मसाला तैयार है और आप इसे हवा बंद डडिब्बे ( Air tight box) में ड़ाल कर रखे Pav Bhaji Recipe in Hindi | घर पर पाव भाजी बनाने की रेसिपी

Pav Bhaji Recipe In Hindi | How to Make Pav Bhaji at Home

Ingredients / सामग्री आलू -  4 [ उबले हुए ] शिमला मिर्च -3 [बारीक कटी हुई ] प्याज - 2 मध्यम आकार के [ बारीक कटी हुई ] टमाटर - 3 [ बारीक कटे हुए ] कद्दू - 250 ग्राम  मटर - 150 ग्राम  नमक - स्वाद अनुसार  लाल मिर्च पाऊड़र - 1 छोटा चम्मच  पाव भाजी मसाला - 1 बड़ा चम्मच  तेल - 2 बड़े चम्मच  मक्खन - 50 ग्राम  पानी - 1 कप हरा धनिया - सजाने के लिए विधि सबसे पहले कद्दू और मटर को उबाल लें अब एक कड़ाई में तेल गर्म करें और 1 चम्मच मक्खन भी ड़ाल दे फिर इसमें प्याज,शिमला मिर्च ड़ाल कर अच्छे से पकाएँ जब प्याज, शिमला मिर्च पक जाएँ तो फिर इसमें कटे हुए टमाटर डाल दे फिर इसमें उबले हुए कद्दू और मटर को ड़ाल कर अच्छे से पकाएँ अब इसमें नमक, लाल मिर्च पाऊड़र व भाजी मसाला ड़ाल कर अच्छे से मिला ले अब इसमें पानी ड़ाल कर 5 मिनट के लिए पकने दे अब आपका भाजी मसाला तैयार है पाव अब एक तवा ले और उस पर मक्खन ड़ाल कर गर्म करे फिर इस पर पाव रख कर सेक ले अब आपका पाव और भाजी (Pav Bhaji) तैयार है इसे गरमा गर्म परोसे और आनंद लें

Instant Rava Idli Recipe in Hindi

 Ingredients   सूजी/रवा -1 कप   दही - 1 कप   तेल -2 छोटे चम्मच   नमक -  स्वाद अनुसार   काली मिर्च पाऊड़र -1/4 छोटा चम्मच   Eno fruit salt -1 छोटा चम्मच    विधि    सबसे पहले सूजी को अच्छे से छलनी से एक बर्तन में छान ले    अब सूजी में दही, नमक, पिसी काली मिर्च ड़ाल कर अच्छे से मिलाएँ    अब इडली  स्टैंड को तेल की कुछ बूदो से चिकना कर लें    फिर इडली के मिश्रण में Eno Salt ड़ाल कर मिलाएँ और इस मिश्रण को इडली स्टैंड में भरे    अब एक microwave में इस्तेमाल किए जाने वाले वाले ढककन वाले बर्तन में थोड़ा पानी ड़ाले और इडली  स्टैंड को बर्तन में रख दे     अब इडली को microwave में अधिकतम तापमान पर 4 मिनट के लिए ढक कर पकने दे     इडली तैयार होकर जब ठंडी हो जाए तो इसे प्लेट में  निकाल ले     इडली को आप सांबर और नारियल की चटनी के साथ खाएँ 

Dhokla Recipe in Hindi | Instant Dhokla Recipe in Mircowave

   Ingredients बेसन -2 कप सूजी -1 कप  दही - 1 कप  नमक - 1/2 छोटा चम्मच  पीसी हुई चीनी - 1 कप नारियल कसा हुआ - 1/4 कप कड़ी पत्ता - 5 हरी मिर्च - 2 लम्बी कटी हुई  राई -1/2 छोटा चम्मच  नीबू का रस - 2 बड़े चम्मच  हरी धनिया - सजावट के लिए  Eno Fruit Salt- 1 तेल  - 1 बड़ा चम्मच  पानी - 3 कप विधि/ How to make instant Dhokla in Microwave Recipe सबसे पहले बेसन, सूजी को अच्छे से छलनी से छान ले  फिर एक  microwave में इस्तेमाल किए जाने वाले ढककन वाले बर्तन को तेल की कुछ बूदो से चिकना कर लें और एक तरफ रख दे अब इसमें दही, थोड़ा नमक और चार छोटे चम्मच चीनी ड़ाल कर अच्छे से मिलाएँ  अब इस मिश्रण में Eno Salt ड़ालकर जल्दी से मिलाये. इस तैयार मिश्रण को चिकने किये हुए बर्तन में डालें और इसे microwave में अधिकतम तापमान पर 4 मिनट के लिए ढक कर पकने दे  4 मिनट में ढोकला बन कर तैयार हो जायेगा. इसे माइक्रोवेव से निकाल कर थोडा ठंडा होने के लिए रखे जब ढोकला थोडा ठंडा हो जाये तो इसे एक प्लेट में निकाल ले. जब ढोकला बन जाएँ तो इसे चोकोर आकार मे काट लें तड़का/Tadka for Dho

Restaurant Style Paneer Lababdar Recipe in Hindi

Ingredients for Restaurant Style Paneer Lababdar Recipe पनीर - 200 ग्राम  प्याज - 2 बारीक कटे हुए  टमाटर - 2 बड़े आकार के पीसे हुए क्रीम -2 बड़े चम्मच  जीरा -1/4 छोटा चम्मच  जीरा पाऊड़र -1/4 छोटा चम्मच  धनिया पाऊड़र -1/2 छोटा चम्मच  किचन किंग -1/2 छोटा चम्मच  नमक -स्वाद अनुसार  लाल मिर्च पाऊड़र -1/2 छोटा चम्मच  गर्म मसाला -1/2 छोटा चम्मच  हरा धनिया - सजावट के लिए विधि/ How to make Restaurant Style Paneer Lababdar Recipe at home सबसे पहले एक कड़ाई में तेल डालकर गरम कीजिये जब तेल गरम हो जाये तो इसमें जीरा ड़ाले  जीरा भून जाने पर इसमें बारीक कटा हुआ प्याज ड़ाल कर अच्छे से भूने फिर इसमें नमक, लाल मिर्च ड़ाले  जब प्याज थोड़ा पक जाएँ तो इसमें पिसे हुए टमाटर ड़ाले  अब इसमें किचन किंग मसाला, गर्म मसाला, जीरा पाऊड़र, धनिया पाऊड़र डालकर मिलाये जब टमाटर तेल छोड़ने लगे तो इसमें 1/2 कप पानी डाले और 1 उबाल आने तक पकाए फिर इसमें क्रीम ड़ाले और अच्छे से मिलाएँ और इसमें कटा हुआ पनीर ड़ाल दे  अब इसमें हरा धनिया ड़ाल कर गरमा गरम परोसे

Masala Poha Recipe in Hindi

Ingredients for Poha Recipe in Hindi पोहा - 250 ग्राम  प्याज - 2  गाजर -2 बारीक कटी हुई शिमला मिर्च -2 बारीक कटी हुई मटर -100 ग्राम  कड़ी पत्ता - 5-6 पत्ते  राई -1 छोटा चम्मच  मूगफली के दाने-25 ग्राम अदरक लसन का पेस्ट -1 छोटा चम्मच  नमक - स्वाद अनुसार  हरी मिर्च -1 कटी हुई लाल मिर्च -1/4 छोटा चम्मच  हल्दी पाऊड़र -1/2 छोटा चम्मच  किचन किंग -1/2 छोटा चम्मच  गर्म मसाला -1/4 छोटा चम्मच  निबू का रस -1 छोटा चम्मच  तेल -2 बड़े चम्मच विधि/ How to make Masala Poha at home recipe सबसे पहले पोहे को अच्छे से धोकर पानी निकाल ले  अब एक कड़ाई मे थोड़ा तेल गर्म करे  और उसमें मूँगफली के दाने ड़ाल कर भून लीजिए  अब सारी सब्जियों को बारीक बारीक काट ले फिर एक कड़ाई में तेल ड़ाले  तेल गरम होने पर इसमें राई, कड़ी पत्ता, हरी मिर्च,अदरक लसन का पेसट ड़ाले  अब इसमें एक-एक करके सारिया सब्जियों को ड़ाले और कुछ देर पकाएँ  फिर इसमें नमक,हल्दी पाऊड़र, लाल मिर्च पाऊड़र ,किचन किंग, गर्म मसाला ड़ाले  अब इसमें पोहा ड़ाले और अच्छे से मिलाएँ  फिर इसमें नीबू का रस और धनिया ड़ाल कर मिलाएँ

Rava Masala Idli Recipe In Hindi | How to make masala idli at home

Ingredients for Masala Idli सूजी- 1 कप  दही - 1 कप  प्याज -1 लम्बा कटा हुआ शिमला मिर्च -1 लम्बी कटी हुई मटर -100 ग्राम  कड़ी पत्ता - 5-6 पत्ते राई - 1 छोटा चम्मच  नमक- स्वाद अनुसार  लाल मिर्च -1/4 छोटा चम्मच  तेल-2 छोटे चम्मच Eno Fruit Salt- 1 छोटा चम्मच  विधि/ How to make Masala Idli Recipe at Home सबसे पहले सूजी को छान लें  अब सूजी में दही और थोड़ा सा नमक डालें और अच्छे से मिलाये फिर माइक्रोवेव सेफ ईड़ली का स्टैंड लें और उसे कुछ तेल की बूंदों से चिकना कर लें  अब सूजी और दही के मिश्रण में Eno Salt मिलाएँ  और अब इस मिश्रण को ईड़ली स्टैंड में भरे अब माइक्रोवेव के एक ढक्कन वाले बर्तन में थोडा सा पानी डाल कर मिश्रण से भरे हुए इडली स्टैंड को  उसमे रखे और ढक्कन बंद करे इसे microwave में अधिकतम तापमान पर ढक कर 4 मिनट के लिए पकाएँ ईड़ली ठंडी होने पर उसे स्टैंड से निकाल ले और 1-1 इडली को 4 टुकड़ों में काट लें तड़का/Tadka अब एक कड़ाई में तेल गर्म कीजिए  उसमें कड़ी पत्ता, राई,प्याज ,शिमला मिर्च, मटर ड़ाले और अच्छे  से पकाएँ  अब इसमें नमक, लाल मिर्च ड़ाल दे फिर

Chocolate Cake Hindi Recipe in Microwave

Ingredients for  Chocolate Cake Egg Recipe in Hindi / सामग्री मैदा -1 कप  चीनी पिसी हुई - 1 कप बेकिंग पाउडर -1  छोटा चम्मच बेकिंग सोडा -1/2  छोटा चम्मच तेल -1/4 कप अंडे -2 वैनिला एसेंस -1 छोटा चम्मच  चॉकलेट सीरप- 1/2 कप बादाम- 10 बारीक़ कटे विधि/ How To Make Chocolate Cake With Egg Recipe in Hindi सबसे पहले  microwave को 10 मिनट के लिए convection mode पर preheat करे  अब एक बर्तन मे मैदा, बेकिंग पाऊड़र, बेकिंग सोड़ा अच्छे से छलनी से छान ले  एक दुसरे बर्तन में चीनी ले और एक-एक करके उस में अंडा डालें और उसे अच्छे से फूलने तक फैंटे इस मिश्रण में तेल, वनीला एसेंस ड़ाले  अब इस में एक-एक चम्मच मैदा, बेकिंग पाऊड़र, बेकिंग सोड़ा वाला मिश्रण ड़ाले  फिर इसमें chocolate syrup ड़ाले  एक aluminium या स्टील का केक बनाने बर्तन ले और उसे तेल की कुछ बूंदों से चिकना कर लें और थोड़ा सा मैदा लेकर अच्छे से छिड़क दे अब cake के मिश्रण को इस बर्तन में डालें  इसे microwave में 30 मिनट के लिए convection mode पर बेक होने के लिए रख दे  Cake को 30 मिनट के बाद चाकू से चेक करे  यदि चाकू पर