Skip to main content

Posts

Chilli Cheese Tomato | Dry Paneer Recipe

Ingredients | सामग्री प्याज - 1  शिमला मिर्च - 2 टमाटर - 1 बड़ा  पनीर - 150 ग्राम  नमक - स्वाद अनुसार  लाल मिर्च पाऊड़र -  1/2 छोटा चम्मच  हल्दी पाऊड़र- 1/4 छोटा चम्मच  गर्म मसाला - 1/2 छोटा चम्मच  Tomato sauce - 2 बड़े चम्मच  कसूरी मेथी -  1/2 छोटा चम्मच  तेल - 1 बड़ा चम्मच विधि सबसे पहले प्याज,शिमला मिर्च को चोकोर आकार में बड़ा- बड़ा काट लें। अब टमाटर को बारीक- बारीक काट लें। पनीर को भी चोकोर आकार में काट लें। अब एक कड़ाई में तेल गर्म कीजिए और इसमें प्याज और शिमला मिर्च को हल्का भूनिए। आपको प्याज और शिमला मिर्च को ज्यादा नहीं पकाना है अब आप प्याज और शिमला मिर्च को एक प्लेट में निकाल ले । अब उसी कड़ाई के तेल में टमाटर डाल कर अच्छे से पकाएँ। जब टमाटर अच्छे से पक जाएँ तो फिर इसमें नमक,लाल मिर्च पाऊड़र, हल्दी पाऊड़र, गर्म मसाला पाऊड़र, टोमैटो सोस ड़ाले और अच्छे से पकाएँ। अब इसमें प्याज, शिमला मिर्च, पनीर ड़ाल कर अच्छे से मिलाएँ। फिर इस पर कसूरी मेथी ड़ाले और गरमा गरम परोसे।

Rava Toast Recipe | Sooji Toast or Suji Toast Recipe in Hindi | Tiffin Recipe

सूजी टोस्ट हम सबको पसंद है| यह बहुत ही स्वादिष्ट और कुरकुरा बनता है| सूजी टोस्ट बहुत ही आसानी से और जल्दी बन जाता है| टोस्ट तो बच्चो को भी बहुत अच्छे लगते है और हम टोस्ट में बच्चो को सब्जिया डाल कर खिला सकते है| इसे आप आपने बच्चो की टिफ़िन में भी दे सकते है| तो चलिए आज हम सूजी टोस्ट (Sooji Toast)बनाना सीखते है| Ingredients For Suji Toast Recipe  ब्रेड  -10 पीस प्याज -2  शिमला मिर्च -2 टमाटर -1 तेल- 2 छोटे चम्मच  हरी मिर्च - 1 बारीक कटी हुई क्रीम/ मलाई  - 1/2 कप  सूजी -1 कप नमक- स्वाद अनुसार  लाल मिर्च पाऊड़र -1/4 छोटा चम्मच  विधि / How to Make Sooji Toast Recipe  सबसे  पहले प्याज, शिमला मिर्च और टमाटर को बारीक -बारीक काट लें  | एक बर्तन में सूजी और क्रीम को मिलाएँ   |    फिर इसमें कटा हुआ प्याज, शिमला मिर्च, हरी मिर्च और टमाटर ड़ाले   |    अब इसमें नमक, लाल मिर्च पाऊड़र ड़ाल दे   |     फिर एक बरैड़ का टुकड़ा ले और उस पर इस मिश्रण का एक चम्मच ड़ाले और अच्छे से...

Dhaba Style Dal Makhni Recipe in Hindi

दाल मक्खनी हम सबको ही बहुत पसंद आती हैं। दालों में प्रोटीन अधिक मात्रा में होता हैं जो हमारे शरीर के लिए अच्छा होता है। आज हम दाल मक्खनी  बनाना सीखेंगे जैसी कि हमे रैसटरोरैनट में परोसी जाती है। Ingredients | सामग्री माँह की दाल[ काली दाल] -150 ग्राम  चने की दाल - 50 ग्राम  राजमाह - 50 ग्राम  अदरक- लसन का पेस्ट - 1 छोटा चम्मच  टमाटर - 2 मध्य आकार के हरी मिर्च - 2  नमक - स्वाद अनुसार  लाल मिर्च पाऊड़र -1 छोटा चम्मच  गर्म मसाला पाऊड़र - 1 छोटा चम्मच  किचन किंग - 1 छोटा चम्मच  मक्खन - 1 छोटा चम्मच  दूध -1 छोटा कप करीम - 2 बड़े चम्मच  हरा धनिया - सजाने के लिए  अदरक - लम्बा कटा हुआ  तेल - 1 बड़ा चम्मच Method | विधि सबसे पहले राजमाह और दोनों दालों को 2 घंटे तक भिगो कर रखे। अब एक कुकर में भिगो कर रखी हुई दालों और राजमाह को ड़ाले और इसमें 1/4 छोटा चम्मच नमक मिला कर 4-5 सिटी लगने तक पकाएँ। जब दाल और राजमाह अच्छे से पक जाएँ तो  इन दालो को थोड़ा मसल लीजिए और 15-20 मिनट कम गैस पर पकाएँ। ...

Pav Bhaji Masala in Hindi | How To Make Pav Bhaji Masala At Home

Ingredients / सामग्री जीरा - 2 बड़े चम्मच  साबुत सूखा धनिया - 1 बड़ा चम्मच  सौंफ - 1/2 छोटा चम्मच  लौंग - 3 से 4 बड़ी ईलाएची - 2 छोटी ईलाएची - 2 काली मिर्च - 5 से 6  लाल मिर्च पाऊड़र - 1/2 छोटा चम्मच  आमचूर पाऊड़र -1/2 छोटा चम्मच How to Make Pav Bhaji Masal Recipe/विधि सबसे पहले सारे सूखे मसालो (जीरा, साबुत धनिया, सौंफ, लोंग, बड़ी इलायची, छोटी इलायची, काली मिर्च )को साफ़ कर लीजिये, ताकि इनमे कोई कंकर पत्थर हो तो निकल जाये. अब इन साबूत मसालों को धीमी आंच पर एक बर्तन में डाल कर तब तक भून ले, जब तक कि इनकी सुगंध आनी शुरू न हो जाये. अब इस भूने हुए मसालो में लाल मिर्च पाऊड़र, आमचूर पाऊड़र ड़ाल कर मिक्सर में अच्छे से पीस लें  अब आपका पाव भाजी मसाला तैयार है और आप इसे हवा बंद डडिब्बे ( Air tight box) में ड़ाल कर रखे Pav Bhaji Recipe in Hindi | घर पर पाव भाजी बनाने की रेसिपी

Pav Bhaji Recipe In Hindi | How to Make Pav Bhaji at Home

Ingredients / सामग्री आलू -  4 [ उबले हुए ] शिमला मिर्च -3 [बारीक कटी हुई ] प्याज - 2 मध्यम आकार के [ बारीक कटी हुई ] टमाटर - 3 [ बारीक कटे हुए ] कद्दू - 250 ग्राम  मटर - 150 ग्राम  नमक - स्वाद अनुसार  लाल मिर्च पाऊड़र - 1 छोटा चम्मच  पाव भाजी मसाला - 1 बड़ा चम्मच  तेल - 2 बड़े चम्मच  मक्खन - 50 ग्राम  पानी - 1 कप हरा धनिया - सजाने के लिए विधि सबसे पहले कद्दू और मटर को उबाल लें अब एक कड़ाई में तेल गर्म करें और 1 चम्मच मक्खन भी ड़ाल दे फिर इसमें प्याज,शिमला मिर्च ड़ाल कर अच्छे से पकाएँ जब प्याज, शिमला मिर्च पक जाएँ तो फिर इसमें कटे हुए टमाटर डाल दे फिर इसमें उबले हुए कद्दू और मटर को ड़ाल कर अच्छे से पकाएँ अब इसमें नमक, लाल मिर्च पाऊड़र व भाजी मसाला ड़ाल कर अच्छे से मिला ले अब इसमें पानी ड़ाल कर 5 मिनट के लिए पकने दे अब आपका भाजी मसाला तैयार है पाव अब एक तवा ले और उस पर मक्खन ड़ाल कर गर्म करे फिर इस पर पाव रख कर सेक ले अब आपका पाव और भाजी (Pav Bhaji) तैयार है इसे गरमा गर्म परोसे और आनंद लें

Instant Rava Idli Recipe in Hindi

 Ingredients   सूजी/रवा -1 कप   दही - 1 कप   तेल -2 छोटे चम्मच   नमक -  स्वाद अनुसार   काली मिर्च पाऊड़र -1/4 छोटा चम्मच   Eno fruit salt -1 छोटा चम्मच    विधि    सबसे पहले सूजी को अच्छे से छलनी से एक बर्तन में छान ले    अब सूजी में दही, नमक, पिसी काली मिर्च ड़ाल कर अच्छे से मिलाएँ    अब इडली  स्टैंड को तेल की कुछ बूदो से चिकना कर लें    फिर इडली के मिश्रण में Eno Salt ड़ाल कर मिलाएँ और इस मिश्रण को इडली स्टैंड में भरे    अब एक microwave में इस्तेमाल किए जाने वाले वाले ढककन वाले बर्तन में थोड़ा पानी ड़ाले और इडली  स्टैंड को बर्तन में रख दे     अब इडली को microwave में अधिकतम तापमान पर 4 मिनट के लिए ढक कर पकने दे     इडली तैयार होकर जब ठंडी हो जाए तो इसे प्लेट में  निकाल ले     इडली को आप सांबर और नारियल की चटनी के साथ खाएँ 

Dhokla Recipe in Hindi | Instant Dhokla Recipe in Mircowave

   Ingredients बेसन -2 कप सूजी -1 कप  दही - 1 कप  नमक - 1/2 छोटा चम्मच  पीसी हुई चीनी - 1 कप नारियल कसा हुआ - 1/4 कप कड़ी पत्ता - 5 हरी मिर्च - 2 लम्बी कटी हुई  राई -1/2 छोटा चम्मच  नीबू का रस - 2 बड़े चम्मच  हरी धनिया - सजावट के लिए  Eno Fruit Salt- 1 तेल  - 1 बड़ा चम्मच  पानी - 3 कप विधि/ How to make instant Dhokla in Microwave Recipe सबसे पहले बेसन, सूजी को अच्छे से छलनी से छान ले  फिर एक  microwave में इस्तेमाल किए जाने वाले ढककन वाले बर्तन को तेल की कुछ बूदो से चिकना कर लें और एक तरफ रख दे अब इसमें दही, थोड़ा नमक और चार छोटे चम्मच चीनी ड़ाल कर अच्छे से मिलाएँ  अब इस मिश्रण में Eno Salt ड़ालकर जल्दी से मिलाये. इस तैयार मिश्रण को चिकने किये हुए बर्तन में डालें और इसे microwave में अधिकतम तापमान पर 4 मिनट के लिए ढक कर पकने दे  4 मिनट में ढोकला बन कर तैयार हो जायेगा. इसे माइक्रोवेव से निकाल कर थोडा ठंडा होने के लिए रखे जब ढोकला थोडा ठंडा हो जाये तो इसे एक प्लेट में निकाल ले...